रेवाड़ी। रेलवे कॉलोनी में श्रीराम मंदिर रेलवे ड्रामेटिक क्लब की ओर से आयोजित रामलीला में सोमवार को सीता हरण और बाली वध का मंचन किया गया। इसका उद्घाटन कृष्ण कुमार ने किया।
मंचन के दौरान रावण मामा मारिच को हिरण के रूप में पंचवटी भेजता है, जिसको पकड़ने के लिए सीताजी प्रभु श्रीराम को भेजती हैं। वन से बचाव के लिए आवाज आने पर प्रभु राम की सहायता के लिए सीता जी लक्ष्मण को भेजती हैं, जिसका लाभ उठाकर रावण साधु के भेष में सीता का हरण कर लेता है। सीता को जटायु रावण से छुड़ाने की काफी कोेशिश करते हैं, लेकिन रावण उसके पंख काट देता है। जब राम-लक्ष्मण पंचवटी वापिस पहुंचते हैं तो सीता को नहीं पाते तो बहुत दुख होते हैं और उनकी खोज में निकल जाते हैं। रास्ते में शबरी अपने हाथों से श्रीराम को बेर खिलाती है और किष्किंधा पर्वत के राजा सुग्रीव से मिलने का अनुग्रह करती है।