फोटो: 26रेवाड़ी। महाराजा अग्रसेन एजुकेशन सोसायटी के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। स्रोत: सोसायटी
रेवाड़ी। महाराजा अग्रसेन एजुकेशन सोसायटी का चुनाव शुक्रवार को प्रधान, उप प्रधान, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष व कार्यकारिणी के 14 सदस्यों के चुनाव निर्विरोध हुए। रत्नेश बंसल लगातार 8वीं बार प्रधान, उपप्रधान जितेन्द्र जिंदल(टोनी), सचिव राजेन्द्र सिंहल, सह सचिव पुरुषोत्तम दास व राकेश गर्ग कोषाध्यक्ष चुने गए। एडवोकेट मोहित अग्रवाल, संजय अग्रवाल, रवि गुप्ता, सुरेश अग्रवाल, दीपक पाल्हावासिया, अरुण कुमार, रतनलाल, डाॅ.पीसी सिंगला, प्रवीण, नीरज गुप्ता, गिरिशकांत सिंगला, राजेन्द्र, नवदीप मोदी, मुकेश गुप्ता कार्यकारिणी के सदस्य चुने गए। वैश्य समाज के प्रधान बृजलाल गोयल, अग्रवाल सभा के प्रधान रिपुदमना, सतेन्द्र प्रसाद टपूकड़ा वाले व समाज-सेवी मुकेश के प्रयास से महाराजा अग्रसेन एजुकेशन सोसायटी के कार्यकारिणी सदस्यों के 2 फार्म वापिस होने के बाद 14 कार्यकारिणी सदस्यों व 5 पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी प्राचार्य हरिकिशन यादव व सहचुनाव अधिकारी विनय बंसल ने निर्विरोध घोषित किया। संवाद