फोटो 08राव तुलाराम के चित्र के सामने पुष्प अर्पित करते हुए। स्वयं
मंडी अटेली। स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय में मंगलवार को केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह एवं स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के समर्थकों ने शहीद राव तुलाराम की जयंती मनाई। एक दूसरे को लड्डू खिलाए। लोगों द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर तुलाराम को जयंती पर नमन किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने बताया कि 1857 में देश को आजाद कराने की शुरुआती लड़ाई में जिन्होंने अपना बलिदान दिया था, उनमें राव तुलाराम का नाम इतिहास के स्वर्ण अक्षरों में लिखा हुआ है। इस मौके पर विकास यादव, मार्केट कमेटी के चेयरमैन दिनेश जेलदार, राधेश्याम गोयल, हरेंद्र राव व मुकेश कुमार गनियार आदि मौजूद रहे। संवाद