फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राव ने राजस्थान के मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया भिवाड़ी में केमिकलयुक्त पानी का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने भिवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्र से केमिकल युक्त पानी धारूहेड़ा हरियाणा के रिहायशी क्षेत्र में भरे होने का मामला राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने नीति आयोग की बैठक में उठाया। उन्होंने मुख्यमंत्री गहलोत को बताया कि भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र का केमिकल युक्त पानी धारूहेड़ा के रिहायशी इलाकों में भर जाता है, जिससे धारूहेड़ा के लोगों को काफी परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। केमिकल युक्त पानी होने के कारण इन रिहायशी क्षेत्रों में बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

राजस्थान के मुख्यमंत्री को एनजीटी के आदेश से अवगत करवाते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र के प्रदूषित पानी के निष्पादन के लिए ट्रीटमेंट प्लांट लगाने थे, लेकिन राजस्थान सरकार की ओर से अभी तक इन्हें बनाने की शुरुआत तक नहीं की गई है। एनजीटी के अनेक आदेशों के बाद भी राजस्थान के अधिकारी जानबूझकर इस दिशा में काम नहीं कर रहे हैं और उनकी मंशा भी ठीक नहीं लगती है। राव ने कहा कि अलवर जिले के अधिकारियों से इस संबंध में आयोजित होने वाली बैठक में आने के लिए कहा जाता है तो उसमें भी भाग नहीं ले कर अपनी मंशा पर मोहर लगाने का काम कर देते हैं।
राजस्थान के मुख्यमंत्री ने राजस्थान के मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि वे सितंबर के प्रथम सप्ताह में दोनों राज्यों के अधिकारियों को बुलाकर मामले के हल करवाने की दिशा में कार्य करें। सोमवार को केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने हरियाणा व राजस्थान के मुख्य सचिव से फोन पर बात कर 1 सितंबर को उच्चस्तरीय बैठक बुलाने की रूपरेखा तय करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें