रेवाड़ी। रेलवे कॉलोनी में श्रीराम मंदिर रेलवे ड्रामेटिक क्लब की ओर से 64वां रामलीला उत्सव का शुभारंभ बुधवार को किया जाएगा। रामलीला प्रतिदिन रात 8.30 बजे से होगी।
इस क्लब को 1961 में केएल वर्मा ने रेलवे काॅलोनी में स्थापित किया था। हर वर्ष 10 दिन रामलीला होती है। इसमें हास्य व सामाजिक नाटक का मंचन किया जाता है। इस वर्ष नाटक शराब तू करे बर्बाद.. का मंचन 10 अक्तूबर की रात 8.30 बजे किया जाएगा।
स्टेज सेटिंग महेश कौशिक, जितेश व मोहित यादव, स्टेज आर्ट की जिम्मेदारी ब्रिजेश शर्मा, दिवेश शर्मा, अनुज शर्मा और साउंड का कार्य सतीश, लक्ष्य, दयानंद सैनी देखेंगे। लाइट का कार्य उमेश, रोहित, मेकअप की जिम्मेदारी डाॅ. अंकुर व संदीप और कार्यक्रम के संचालन में घनश्याम शर्मा, विष्णु भगवान शर्मा व रामजीवन सहायता करेंगे।