कोसली। राजकीय महाविद्यालय कोसली में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के छठवें दिन की शुरुआत राष्ट्रीय सेवा योजना लक्ष्य गीत और योग से हुई। स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय लान की सफाई की। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर रैली निकाली। बस स्टैंड कोसली गांव में नाटक प्रस्तुत कर लोगों को बेटियों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम प्रभारी डॉक्टर लाजवंती ने कल्पना चावला की जयंती पर उनके प्रेरक संदर्भ को बताया। इस मौके पर प्रदीप कुमार व सुधीर माली उपस्थित थे। संवाद