फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राजकुमार यादव को भिवानी विभाग मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी

विज्ञापन
राजकुमार यादव
विज्ञापन
रेवाड़ी। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की हरियाणा प्रांत स्तरीय बैठक गौकरण तीर्थ धाम रोहतक में संपन्न हुई जिसमें रेवाड़ी निवासी राजकुमार यादव को भिवानी विभाग मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस विभाग में रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, दादरी और भिवानी जिले शामिल हैं। राजकुमार यादव पिछले 8 वर्षों में विहिप के अंतर्गत विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। 2021 में श्रीराम मंदिर अयोध्या के लिए चलाए गए निधि समर्पण अभियान में उन्होंने रेवाड़ी जिला प्रमुख की भूमिका निभाई थी। 2024 में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजित गृह संपर्क अभियान में भी वे जिला प्रमुख रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें