फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राजन ने नेट-जेआरएफ में हासिल की सफलता

Thu, 01 Oct 2026 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
छात्र राजन राजपूत को बधाई देता स्टाफ। विवि
विज्ञापन
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के एमए छात्र राजन राजपूत ने यूजीसी-नेट जेआरएफ परीक्षा में 99.47 पर्सेंटाइल हासिल कर विश्वविद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कुलपति प्रो. असीम मिगलानी और कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह ने राजन राजपूत को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कुलपति ने कहा कि यह उपलब्धि छात्र की मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। ऐसी सफलताएं अन्य विद्यार्थियों को भी प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती हैं। अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. सतीश कुमार, डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. रितु कुमारी और प्रो. विकास बतरा ने भी राजन को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें