फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: उठाई मांग, अहीरवाल क्षेत्र का बने मुख्यमंत्री या उप मुख्यमंत्री

Fri, 11 Oct 2024 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। गढ़ी बोलनी रोड स्थित श्रीकृष्ण भवन में यादव कल्याण सभा की बैठक प्रधान रामबीर यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें अहीरवाल क्षेत्र के नेता को मुख्यमंत्री या उप मुख्यमंत्री बनाने की मांग की गई।
प्रवक्ता प्रो. सतीश यादव ने बताया कि यादव कल्याण सभा ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मांग की है कि हरियाणा सरकार के मंत्री मंडल के गठन में अहीरवाल क्षेत्र के नेता को मुख्यमंत्री या उप मुख्यमंत्री बनाया जाए। सभी सदस्यों ने भाजपा को हरियाणा में तीसरी बार पूर्ण बहुमत प्राप्त करने पर बधाई दी। इस जीत में अहीरवाल क्षेत्र की कुल 11 में 10 सीट जिता कर भाजपा को पूर्ण बहुमत प्राप्त करने में विशेष भूमिका निभाने के लिए इस क्षेत्र की जनता को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बैठक में सदस्यों ने इस बात पर बल दिया कि अहीरवाल ने 2014 में 11 में से 11 सीट व 2019 में 11 में से 9 सीट जितवाकर भाजपा सरकार बनवाने में विशेष भूमिका निभाई है और इस बार 2024 में भी एक बार फिर 11 में 10 सीट जिताकर अहीरवाल क्षेत्र भाजपा सरकार के गठन में अहम योगदान निभा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें