फोटो : 07रेवाड़ी। मतदान को लेकर शपथ लेते ग्रामीण। स्रोत : डीपीआरओ
रेवाड़ी। जिला प्रशासन की ओर से मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग की प्रचार टीम ने मंगलवार को एमबीपी मदनलाल व सतबीर सिंह के साथ गांव खेड़ा मुरार, मंगलेश्वर, रायपुर, बिदावास, नंगली परसापुर, झाबुआ, दुल्हेड़ा कलां व दुल्हेड़ा खुर्द में मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। जिला प्रशासन की ओर से जिले के प्रत्येक मतदाता को प्रेरित व जागरूक करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए एक-एक मतदाता तक पहुंच कर उनके वोट की महत्ता और लोकतंत्र के महापर्व के बारे में जानकारी दी जा रही है ताकि चुनाव का पर्व देश का गर्व थीम को सही मायनों में चरितार्थ किया जा सके। संवाद