रेवाड़ी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सिविल अस्पताल में टीबी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव और इलाज की जानकारी दी। उन्होंने समय पर जांच कराने और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार पूरा इलाज लेने के लिए प्रेरित किया। स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि जागरूकता और समय पर इलाज से टीबी पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। संवाद