नशे से बचाव तथा स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जागरूक करती टीम। स्रोत : प्रशासन
रेवाड़ी। गांव हांसाका में मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को नशे से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में सीडीपीओ पूनम, नरेश, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से मीनाक्षी और सतपाल सिंह ने ग्रामीणों को नशा से स्वास्थ्य, आर्थिक और सामाजिक तौर पर होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। संवाद