फोटो : 24कार्यक्रम के दौरान एक मंच पर आए विद्यार्थी व स्टाफ। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। गांव नंदरामपुर बास गांव को गोद लिए हुए तीन वर्ष पूरे होने पर गांव के बलिदान नरेश कुमार राजकीय प्राथमिक पाठशाला में समारोह आयोजित कर जश्न मनाया गया। इस अवसर पर तोशियाकी नोमुरा ने गांव में जल संसाधनों को मजबूत करने को लेकर रेनवाटर हार्वेस्टिंग एवं रिचार्ज पिट का उद्घाटन किया। स्कूल में उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं का भी निरीक्षण कर जानकारी हासिल की। इस मौके पर स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए तथा खो-खो खिलाड़ियों ने खो-खो मैच भी खेला गया।