फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: फसल के लिए वरदान साबित हुई बारिश

Sat, 31 Aug 2024 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 10रेवाड़ी। अनाज मंडी में बरसात के बाद भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में शुक्रवार को सुबह तेज धूप हुई। दोपहर में अचानक मौसम बदल गया और बादल छा गए। इसके बाद बारिश हुई जिससे सड़कों पर जलभराव हो गया। फसल के लिए यह बारिश वरदान साबित हुई है। बारिश के बाद फिर धूप हो गई।
सुबह से उमस व गर्मी से बेहाल नजर आ रहे थे। दोपहर करीब दो बजे बादल छाने के बाद बारिश हुई जिससे मौसम तो सुहावना बन गया। कुछ देर बाद ही मौसम एकाएक साफ हो गया और एक बार फिर धूप निकल गई। 15 मिनट की हुई बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया जिससे आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। तो कहीं कहीं छोटे-बड़े वाहनों की रफ्तार थम जाने से जाम जैसा नजारा भी देखने को मिला। जिले में अधिकतम तापमान 28.6 व न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी 1 सितंबर तक मौसम परिवर्तनशील बना रह सकता है। इस दौरान बीच बीच में हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना है। मौसम विभाग के अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि जिले में शुक्रवार को हुई बारिश से फसलों को काफी फायदा हुआ है। रुक-रुक कर बारिश होने इससे सबसे ज्यादा धान व अन्य फसलों को फायदा मिलता है। बीते दिनों बारिश न होने से धान के खेत सूखने लगे थे, और खेतों में भी दरारें तक आ गई थी जिससे फसल की बढ़वार रुक गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें