फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पहुंचे युवक से अवैध शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय रेलवे स्टेशन पर एक युवक से अवैध शराब बरामद की है। पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अमृतसर निवासी रवि गहलोत के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि रविवार की रात को राजकीय रेलवे पुलिस स्टेशन पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान रेलवे यार्ड से एक युवक ट्राली बैग लेकर थाना की ओर आ रहा था। पुलिस को देख कर युवक अंधेरे में बैठ गया। पुलिस को युवक पर संदेह हो गया। पुलिस ने जांच की तो आरोपी के बैग से 15 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को जुर्माना व जमानत के बाद रिहा कर दिया गया तथा शराब जब्त कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें