फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नॉन इंटरलॉकिंग के कारण रेल यातायात रहेगा प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेलवे द्वारा जोधपुर मंडल पर मेडता रोड-डेगाना रेलखंड के मध्य दोहरीकरण कार्य हेतु नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। इस ब्लॉक के कारण रेेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित रेल सेवाएं आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 22421, जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला प्रतिदिन रेल सेवा 14 से 25 दिसंबर तक जोधपुर-डेगाना के मध्य रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 22422, दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर प्रतिदिन रेल सेवा 13 से 24 दिसंबर तक डेगाना-जोधपुर के मध्य रद्द रहेगी। इसी प्रकार रेलवे प्रशासन की ओर से गाड़ी संख्या 12065/12066, अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-अजमेर रेल सेवा में 15 दिसंबर को 2 द्वितीय कुर्सीयान श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोत्तरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें