धारूहेड़ा। गांव जौनियावास में मोबाइल टावर से करीब 50 हजार रुपये कीमत की रेडियो रिमोट यूनिट चोरी हो गई। शिकायत में अविन कुमार सैनी ने बताया कि वह निजी सिक्योरिटी प्रदाता कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। कंपनी का मोबाइल टावर गांव जौनियावास में बीयर फैक्टरी के पीछे एक खाली प्लॉट में लगा हुआ है। 23 अगस्त की रात करीब 2 बजे किसी व्यक्ति ने मोबाइल टावर से एयरटेल की एक रेडियो रिमोट यूनिट चोरी कर ली। चोरी हुए उपकरण की कीमत करीब 50 हजार रुपये है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।