फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रामतलाई जोहड़ की पैमाइश पर उठे सवाल

Sat, 24 Oct 2026 11:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के रामतलाई जोहड़ पर अवैध कब्जों और सीवर के गंदे पानी की समस्या को लेकर शिकायत के बाद नगर परिषद की चेयरपर्सन विनिता पिप्पल कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंची। अब सामाजिक कार्यकर्ता रतन लाल सैनी ने संबंधित संपत्तियों की रजिस्ट्री जांचने और जोहड़ की सही पैमाइश कराने की मांग की। बताया कि नगर परिषद की ओर से पैमाइश शुरू की गई, लेकिन स्थानीय लोगों ने पटवारी, गिरदावर और तहसीलदार की अनुपस्थिति पर सवाल उठाए। पैमाइश सही तरीके से नहीं हुई। उन्होंने राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में दोबारा पैमाइश कराने और ऐतिहासिक धरोहर को उसके मूल स्वरूप में बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें