रेवाड़ी। रेवाड़ी-रोहतक हाईवे नंबर 71 पर वीरवार को रामगढ़ चौक के समीप बाइक सवार तीन युवकों ने मोबाइल पर बात कर रहे चालक को धक्का देकर कार, मोबाइल व अन्य कागजात लेकर भाग गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार चरखी दादरी जिला के गांव लाडावास निवासी अजय कुमार अपनी स्विफ्ट डिजायर कार लेकर किसी काम से रेवाड़ी शहर में आए हुए थे। काम निपटाने के बाद उन्हें गांव खलीलपुर में अपने किसी परिचित के घर जाना था।
अजय प्रजापत चौक से खलीपुर जाने के लिए एनएच-71 स्थित रामगढ़ चौक से हाईवे के सर्विस लेन पर मुड़े तो अचानक उनके मोबाइल पर कॉल आ गई। कॉल रिसीव करने के लिए अजय ने गाड़ी रोक दी। इसी दौरान बाइक सवार 3 युवक वहां पहुंचे। एक युवक ने शीशा खटखटाकर दरवाजा खुलवाया और दूसरे ने कार की चाबी निकाल ली। इससे पहले अजय कुछ समझ पाता आरोपियों ने धक्का देकर उसे सड़क किनारे गिरा दिया और उसकी कार को लेकर भाग गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दज्र कर कार्रवाई शुरू कर दी है।