फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एसडीओ बनने पर पुरुषोत्तम का सम्मान

Mon, 19 Feb 2024 11:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। गांव नाहड़ निवासी पुरुषोत्तम निंबल का एसडीओ पंचायत राज के पद पर चयन होने पर सरपंच महेंद्र सिंह एवं समस्त ग्रामवासियों की तरफ से उनके गांव पहुंचने पर पगड़ी एवं फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर पुरुषोत्तम ने बाबा गंगापुरी महाराज तथा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का आशीर्वाद लिया। समारोह में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर चांदराम तथा रिटायर्ड बीईओ जवान सिंह मेहरा ने अपने विचार रखे। उन्होंने बताया कि पुरुषोत्तम ने कठिन परिश्रम एवं मेहनत के बल पर विषम परिस्थितियों में भी उच्च मुकाम हासिल कर साबित किया। इस अवसर पर पुरुषोत्तम ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी दादी रिसालो देवी और माता-पिता दिया। इस अवसर पर सरपंच महेंद्र सिंह पूर्व सरपंच प्रदीप शेखावत बलबीर थानेदार राज सिंह, देवेंद्र, सुरेश, डा. श्यामलाल संत कुमार बौद्ध, जितेंद्र कुमार दिनेश शर्मा पिंटू नरेश शेखावत रमेश शेखावत वीरभान मेहर चंद रण सिंह निंबल सुभाष परवीन सहित समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें