फोटो : 06रेवाड़ी। लघु सचिवालय में लोगों की समस्या सुनते डीसी अभिषेक मीणा। संवाद
रेवाड़ी। लघु सचिवालय स्थित सभागार में उपायुक्त अभिषेक मीणा व अन्य संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में जन समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।
उपायुक्त अभिषेक मीणा ने सोमवार को निर्धारित शेड्यूल अनुरूप शिविर में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं व उनकी समस्याओं का समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि उनकी समस्या का जल्दी से जल्दी निवारण करते हुए उन्हें अपडेट सूचना दी जा रही है। उन्होंने कहा की जनता की समस्याओं के निवारण के लिए समाधान शिविर कारगर साबित हो रहा है। इस दौरान 70 शिकायतें मिली, 40 का समाधान हुआ। समाधान शिविर में सुबह 9 से 11 बजे तक लिखित शिकायत लेकर लोग पहुंच रहे हैं और उनकी समस्याओं का निराकरण करते हुए पोर्टल पर भी अपडेट किया जा रहा है।
इस अवसर पर एसडीएम रेवाड़ी विकास यादव, सीटीएम लोकेश व डीडीपीओ नरेंद्र सारवान सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।