फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: योगाभ्यास के सही तरीके की दी जानकारी

Sun, 27 Sep 2026 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
स्थापना दिवस मनाते योग सेवा समिति। संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। योग सेवा समिति का 12वां स्थापना दिवस रविवार को सामुदायिक केंद्र सेक्टर-3 में मनाया गया। इस दौरान सही तरीके से योगाभ्यास करने की जानकारी दी गई। साथ ही प्राणायाम के लाभ बताए गए। संचालन सरिता चुघ ने किया। गोपाल गोयल ने योग एवं प्राणायाम के लाभ बताए। कमलेश आर्या ने विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन कर साधकों को सही तरीके से अभ्यास करने की जानकारी दी। मुख्य अतिथि समाजसेवी अनिल भार्गव का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। समिति प्रधान रमेश मित्तल ने पिछले 11 वर्षों से संचालित योग एवं प्राणायाम की गतिविधियों की जानकारी दी। रमेश मित्तल ने कहा कि समिति का उद्देश्य केवल शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों में मानसिक शांति, सकारात्मक सोच और आध्यात्मिक संतुलन विकसित करना भी है। पार्षद संतोष यादव ने भी नियमित योग को स्वस्थ जीवन के लिए महत्वपूर्ण बताया। अंत में शिक्षाविद डॉ. नवीन अदलखा ने सभी अतिथियों, साधकों और सहयोगियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें