कार्यालय में जनसुनवाई करते बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार। स्रोत : प्रवक्ता
रेवाड़ी। बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने शहर के सेक्टर एक स्थित कार्यालय में लोगों की शिकायतें सुनी और उनका समाधान करवाया। विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि अधिकारी आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान करवाएं ताकि उन्हें अपनी समस्याओं को लेकर बार-बार कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़े। कहा कि बावल विधानसभा क्षेत्र में हर क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। इस अवसर पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।