फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sun, 28 Dec 2025 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवाड़ी। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों और नरसंहार के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद (विहिप) एवं बजरंग दल प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन मनसा चौक से शुरू होकर आलूपुर मंदिर तक आक्रोश रैली के रूप में निकाला गया। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा की मांग करते हुए जोरदार नारे लगाए और अंतरिम सरकार से अल्पसंख्यकों की रक्षा करने की अपील की। प्रदर्शन में प्रखंड अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा, उपाध्यक्ष महेंद्र शर्मा, सह मंत्री योगेंद्र मोहन वासने, सह मंत्री विनोद गुप्ता, कोषाध्यक्ष पवन गर्ग, जिला उपाध्यक्ष इंदु त्यागी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें