रेवाड़ी। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने 2 मई को मुजफ्फरनगर में किसान नेता राकेश टिकैत पर किए गए हमले का विरोध किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यवान ने कहा कि 2 मई को संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैत पर किया गया हमला बिल्कुल उचित नहीं है। इसका देश भर में जितना विरोध हो, वह उतना ही कम है। इस तरह की घटनाएं पहलगाम कांड से दुखी जनता के घावों पर नमक लगाने के समान है। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन मांग करता है कि किसान नेता राकेश टिकैत के हमलावरों की पहचान कर उन्हें दंडित किया जाए।