फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: किसानों पर हुए लाठीचार्ज का विरोध, नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर में विभिन्न किसान संगठनों ने शुक्रवार को कुरूक्षेत्र में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिला सचिवालय पहुंचे और डीआरओ राकेश यादव को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि पिछले दिनों कुरुक्षेत्र के शाहबाद में सूरजमुखी की फसल की खरीद की मांग को लेकर किसानों पर लाठी जार्च व हिरासत के विरोध में शुक्रवार को लाठीचार्ज व किसान नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर रेवाड़ी में संयुक्त किसान मोर्चा के घटक किसान संगठनों, जय किसान आंदोलन, ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन, भारतीय किसान यूनियन ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर कामरेड राजेंद्र सिंह ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा किसानों के साथ जहां भी अन्याय होगा, उनके संघर्ष में साथ रहेगा। इस दौरान ज्ञापन देने वालों में पृथ्वी सिंह, अशोक, अभय सिंह, रामकुमार, विजय कुमार, सतपाल चौधरी व रामनिवास सहित अन्य किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें