मुख्य बाजार में रविवार को नगरपालिका की ओर से दुकान खोले जाने पर लोगों के चालान काटे। प्रशासन की ओर से प्रत्येक दुकानदारों के करीब दस-दस हजार रुपये के चालान काटे गए। दुकानदारों ने बताया कि प्रशासन ने बिना कोई नोटिस दिए दुकानों के चालान काटे गए। सभी दुकानदार इकट्ठे होकर नगरपालिका कार्यालय पहुंचकर विरोध जताया। दुकानदारों ने बताया कि प्रशासन की ओर से दुकान बंद करने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोरोना काल के कारण पहले ही बाजार बंद रहे है, जिससे कारण काम प्रभावित रहा। मौके पर बंटी, साहिल, टिंकू, योगेश, महेंद्र, मुकेश, बलजीत, बिजेंद्र सहित अन्य दुकानदार भी मौजूद थे।