होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित करते संघ के पदाधिकारी। स्रोत : संघ
कोसली। हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ की ओर से ब्लॉक नाहड़ में नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाली ज्योत्सना, विशु, दीपिका आनंद तथा सिमरन को जिला प्रधान सुमेर सिंह व पूर्व प्राचार्य दुर्गा दास द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रमेश कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर नाहड़ ब्लॉक प्रधान अत्तर सिंह, जाटूसाना ब्लॉक प्रधान भूप सिंह, प्रवक्ता बंशी लाल, हेडमास्टर नरेन्द्र सिंह, पीटीआई भूप सिंह, प्रवक्ता बाल योगेश्वर, तथा मास्टर विकास आनंद सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।