रेवाड़ी। बाबा मुक्तेश्वर पूरी की स्तुति को लेकर महाशिवरात्रि पर होली गायन महोत्सव के आयोजन का शुभारंभ गांव नठेड़ा से हुई।
कोसलिया गोत्र की 800 साल से चली आ रही परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी परंपरा के अनुसार शिवमंदिर परिसर नठेडा में होली गायन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन करवाया। मुख्य अतिथि वीर कुमार यादव ने गायन टोलियां को नगद राशि और मंदिर कमेटी ने सम्मानित भी किया। होली गायन कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोसली, कांहडवास, निशान, भूरथला ,गुगोड, जुड्डी, झाडौदा, कोटिया, सुरेहली, नेहरूगढ़, नठेड़ा जाहिदपुर, दड़ौली व माजरा खुर्द की गायन टोलिया ने हिस्सा लिया ।
इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा वरिष्ठ नेता वीरकुमार यादव पहुंचे और कार्यक्रम में शामिल होते हुए युवा गायकों की प्रशंसा की। वीर कुमार ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम हमारी सांस्कृतिक विरासत की धरोहर हैं, गायन के माध्यम से समाज में फैली हुई कुरीतियों पर गायकों ने जो व्यंग्य कसा है वह तारीफ के काबिल है। इस प्रकार के सांस्कृतिक महोत्सव के माध्यम से समाज में जागरूकता लाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि कोसली में बाबा मुक्तेश्वर पुरी धाम में यहां के लोगों की असीम श्रद्धा है, पूरे भारतवर्ष देवी देवताओं और संत महात्माओं की तपोभूमि है। यहां अनेक संतों ने जप और तप के माध्यम से अपने ज्ञान का प्रकाश फैलाया है।