फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: प्रोफेसर ममता कामरा को सेवानिवृत होने पर दी विदाई

विज्ञापन
सेवानिवृत होने पर प्रोफेसर ममता कामरा को विदाई देते शिक्षकगण। स्रोत : विवि
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के गणित विभाग में 34 वर्षों की सेवा करने के उपरांत सेवानिवृत होने पर विश्वविद्यालय परिवार एवं इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय टीचिंग एसोसिएशन की तरफ से प्रोफेसर ममता कामरा को विदाई दी गई। विदाई समारोह में उनके पति केशव तनेजा, उनके भाई राकेश कामरा शामिल रहे। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ के सदस्यों, पूर्व छात्रों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। गणित विभाग की तरफ से उन्हें विश्वविद्यालय में उनके द्वारा की गई सेवाओं का वर्णन करता हुआ स्मृति चिह्न भेंट किया गया। कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी ने प्रोफेसर ममता कामरा की कर्तव्य निष्ठा की प्रशंसा की और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं बेहतर भविष्य की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें