प्रो. बलबीर सिंह स्वामी
कोसली। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां के स्वामी रत्न देव रीजनल सेंटर खरल में प्रो. बलबीर सिंह को निदेशक नियुक्त किया गया है। प्रो. सिंह इससे पहले कृष्ण नगर रीजनल सेंटर में निदेशक पद पर रहते हुए कई महत्वपूर्ण कार्य कर चुके हैं जिनमें नए भवन में स्थानांतरण, पौधारोपण और छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न कार्यक्रम शामिल हैं। उन्होंने 31 साल तक सरकारी महिला कॉलेज रेवाड़ी में सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्ति ली थी। नियुक्ति पर कुलपति प्रो. सुदेश और रजिस्ट्रार प्रो. शिवालिक यादव ने शुभकामनाएं दीं। संवाद