फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: समस्याओं का प्राथमिकता पर समाधान होगा

Thu, 10 Oct 2024 03:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 18रेवाड़ी। कोसली में बाबा मुक्तेश्वरपुरी मठ में मत्था टेककर आशीर्वाद लेते रेवाड़ी से
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेवाड़ी से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने बुधवार को पैतृक गांव छव्वा स्थित मंदिर और कोसली क्षेत्र की आस्था का केंद्र बाबा मुक्तेश्वरपुरी मठ में हाजिरी लगाई। सभी के लिए मंगलकामना की।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि कोसली क्षेत्र की जनता का प्यार उन्हें प्राप्त हुआ। जनता रेवाड़ी में बदलाव चाहती थी। कहा कि उनकी जीत के लिए हर कार्यकर्ता ने पसीना बहाया है। कहा कि चुनाव के दौरान विरोधियों के पास जब उनके खिलाफ कोई बात नहीं मिली तो उन्हें बाहरी बताना शुरू कर दिया, लेकिन रेवाड़ी की जनता ने उन्हें करारा जवाब देकर साबित कर दिया है कि वह बाहरी नहीं, बल्कि सब पर भारी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कोविड और किसान आंदोलन के चलते खराब हुए तीन साल के बावजूद कोसली क्षेत्र में करीब 1200 करोड़ के विकास कार्य कराए हैं। अब रेवाड़ी की समस्याओं का प्राथमिकता पर समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें