संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। गांव शहबाजपुर खालसा में सड़क समतल नहीं होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। लोगों ने सड़क को दुरुस्त करने की मांग की है।
राष्ट्रीय नवचेतना मंच के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र बैरियावास ने संबंधित विभाग को लिखे गए पत्र में कहा है कि गांव शहबाजपुर खालसा में करीब एक महीना पहले बड़े ब्लॉक हटाकर उनको जमीन से कुछ ऊंचा कर दोबारा लगाने का काम पीडब्लूडी ने किया था। लेवल का विवाद होने पर करीब 100 मीटर की दूरी तक काम पूरा नहीं हो सका। सड़क पर दूषित पानी भरा है जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। अगर बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। यह सड़क शहर के गढ़ी बोलनी रोड से दिल्ली जयपुर हाईवे-48 को जोड़ती है। सरपंच मनोज कुमार व पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन आदित्य देशवाल और जेई विनय से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि गांव शाहबाजपुर के कुछ घरों ने लेवलिंग को लेकर ऑब्जेक्शन कर दिया है, जिससे यह काम रुक गया है।