फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: छात्रा सुसाइड केस में प्रिंसिपल भी गिरफ्तार

Tue, 29 Aug 2023 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। गांव माजरा श्योराज स्थित राजकीय स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा द्वारा खुदकुशी करने के 18 दिन बाद पुलिस ने प्रिंसिपल स्नेहलता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिक्षक पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। प्रिंसिपल पर जानकारी छुपाने का आरोप है।
विज्ञापन

11 अगस्त को माजरा श्योराज स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा ने स्कूल के कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी थी। छात्रा इतिहास विषय बदलना चाहती थी, लेकिन अध्यापक उसे प्रताड़ित कर रहे थे। इसी से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। छात्रा ने सुसाइड नोट में भी अध्यापक सुनील को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था। प्रिंसिपल ने छात्रा को अस्पताल पहुंचाया था लेकिन डॉक्टर को सही जानकारी नहीं दी। परिजनों का आरोप है कि प्रिंसिपल ने डॉक्टर को सही जानकारी दी होती तो उसकी जान बच सकती थी। परिजनों की शिकायत पर प्रिंसिपल को भी मामले में पुलिस ने शामिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें