फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: खंडस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में प्रिंस प्रथम

Fri, 23 Aug 2024 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 14रेवाड़ी। खंड स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में विजेता स्कूल के बच्चे। स्रोत: स्कूल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से आयोजित खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में गांव मूंदी स्थित एक निजी स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्राचार्य कमल सिंह ने विजेता प्रतिभागियों का स्वागत किया।
प्राचार्य ने बताया कि शतरंज प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग में छात्र प्रिंस ने प्रथम व रक्षित ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पाली के एक निजी स्कूल में आयोजित अंडर-17 लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता में सुजाता, आरती और वंशिका का जिला स्तरीय टीम में चयन हुआ। अंडर-14 पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में छात्र अंशु और भूमिक का जिला स्तरीय टीम में चयन हुआ। हैंडबाल पुरुष प्रतियोगिता व महिला प्रतियोगिता में मूंदी स्कूल प्रथम पायदान पर रहा। अंडर-17 महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में छात्रा ज्योति का जिला स्तर पर चयन हुआ। अंडर-19 शतरंज पुरुष प्रतियोगिता में छात्र भूपेंद्र का जिला स्तर पर चयन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुड़ौली में आयोजित एथलीट प्रतियोगिता में मूंदी स्कूल के विद्यार्थी छाए रहे। अंडर-19 दौड़ प्रतियोगिता 100 मीटर और 200 मीटर में छात्र जतिन ने प्रथम स्थान व अंडर-19 पुरुष दौड़ 3000 मीटर में छात्र योगेश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 पुरूष दौड़ 100 मीटर में जतिन प्रथम, 1500 मीटर में शुभम प्रथम, 400 मीटर में रचित द्वितीय व ऊंची कूद में रचित द्वितीय स्थान पर रहे। महिला दौड़ अंडर-17 में 400 मीटर में आरती छात्रा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर महिला दौड़ में सुजाता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-11 में पुरुष दौड़ 400 मीटर प्रतियोगिता में मनन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर दिनेश कुमार, आनंद, गौरव कुमार, अमरनाथ, योगेश कुमार व अनूप यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें