रेवाड़ी। धामलावास स्थित राजकीय बहुतकनीकी में दो दिवसीय 5वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता संस्था के प्राचार्य डॉ. रविन आहुजा के दिशा निर्देशन में हो रही है। प्रेस प्रवक्ता राकेश यादव ने बताया कि मुख्य अतिथि डॉ. कर्नल एसएस मलिक और विशिष्ट अतिथि अनिल शर्मा जनरल मैनेजर हीरो मोटर कॉर्प थे। 5000 मीटर दौड़ में प्रिंस इलेक्ट्रिकल ने प्रथम, कुलदीप मैकेनिकल ने द्वितीय और साहिल मैकेनिकल तीसरे स्थान पर रहे।
100 मीट लड़कियों की रेस में एमएलटी से धीरज प्रथम, तेजस्वी द्वितीय और मोना तीसरे स्थान पर रहीं। 800 मीटर लड़कों की रेस में मैकेनिकल से कुलदीप प्रथम, नितेश मैकेनिकल से द्वितीय और पप्पू इलेक्ट्रिकल से तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों की 400 मीटर रेस में एमएलटी से तेजस्वी प्रथम, आरती द्वितीय, मुस्कान तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों में शॉर्टपुट में एमएलटी की रचना प्रथम, आरती द्वितीय और प्रियंका तीसरे स्थान पर रहीं।
लड़कों में शॉटपुअ में इलेक्ट्रिकल से अंकित प्रथम, मैकेनिकल से ललित द्वितीय, इलेक्ट्रिकल से दीपक तीसरे स्थान पर रहे। लड़कों की जैवलिन थ्रो में ऑटोमोबाइल के अभिषेक प्रथम, इलेक्ट्रिकल के दीपक द्वितीय, मैकेनिकल के अंकित तीसरे स्थान पर रहे। जैवलिन थ्रो लड़कियों में एमएलटी से प्रियंका प्रथम, सुनीता द्वितीय और कामिनी तीसरे स्थान पर रहीं। स्टॉफ रेस में मैकेनिकल के प्राध्यापक नीरज प्रथम, इलेक्ट्रिकल के नवीन, एप्लाइड साइंस के साहिल तीसरे स्थान पर रहे।
रस्साकसी में स्टाफ प्रथम और छात्र दूसरे स्थान पर रहे। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष रचना यादव, खेल प्रभारी अधिकारी अनिल यादव, वरिष्ठ प्राध्यापक परमजीत, मुकेश पुनिया व पवित्रपाल, विजय यादव, रामानन्द यादव, प्रदीप, सरिता, नरेन वर्मा, साहिल, नीरज, नवीन, ललित मोहन, निशांत, मनेंद्र यादव, देवेंद्र कुमार, कांता सहारण आदि उपस्थित थे।