फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: प्रधानमंत्री आज पीएम-सूरज राष्ट्रीय पोर्टल करेंगे लॉन्च

Wed, 13 Mar 2024 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च को 4 बजे पीएम-सूरज राष्ट्रीय पोर्टल लॉन्च करेंगे। जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन रेवाड़ी के लघु सचिवालय में किया जाएगा। डीसी राहुल हुड्डा ने लाइव कार्यक्रम के बारे में बताया कि प्रधानमंत्री मोदी तीन राष्ट्रीय निगमों के नए ऋण धारकों, नमस्ते योजना एवं लक्ष्य समूहों-अनुसूचित जाति के अन्य लाभार्थियों से संवाद करेंगे। नमस्ते योजना का उद्देश्य सफाई कर्मियों को सुरक्षा प्रदान करना है। सफाई कर्मचारियों को व्यावसायिक सुरक्षा प्रशिक्षण दिलाकर उनको स्वरोजगार में सक्षम बनाना है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें