फोटो: 18रेवाड़ी। नाहड़ स्थित राजकीय महाविद्यालय में आयोजित शिविर में स्वच्छता अभियान चला
कोसली। नाहड़ स्थित राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को एक दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन यूनिट-2 की ओर से किया गया। शिविर का उद्देश्य महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखना और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस वॉलंटियर्स ने महाविद्यालय प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाकर की। यहां विद्यार्थियों ने पेड़-पौधों देखभाल की। इसके बाद वॉलंटियर्स ने समाज में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम में वॉलंटियर आरती और कीर्ति ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर प्रेरक कविताओं की प्रस्तुति दी। एनएसएस प्रभारी डॉ. प्रियंका कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और सजग रहना चाहिए। प्राचार्य डॉ. सुषमा यादव ने वॉलंटियर्स की स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी की सराहना की। इस मौके पर कॉलेज स्टाफ सदस्य प्रमिला, सुमन सहित अन्य शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।