फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना के लिए तैयारी पूरी, रिहर्सल 24 को

विज्ञापन
सेक्टर 18 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर तैनात पुलिसकर्मी। संव? - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। 9 नवंबर को संपन्न हुए जिला परिषद के 18 वार्ड एवं सात पंचायत समिति के सदस्य पद के लिए डाले गए मतों की गिनती 27 नवंबर को सुबह आठ बजे से सेक्टर-18 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय व जैन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी में की जाएगी। प्रशासन की ओर से इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं दूसरी ओर ईवीएम मशीनों की सुरक्षा के लिए पुलिस की टीम दिन-रात सुरक्षा में तैनात हैं।
विज्ञापन

जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी एचपी बंसल ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग के मार्गदर्शन में मतगणना के लिए 24 नवंबर को रिहर्सल का आयोजन कर संबंधित कर्मचारियों को मतगणना से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी। रेवाड़ी, खोल, बावल, धारूहेड़ा व डहीना खंड की मतगणना सेक्टर-18 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय रेवाड़ी तथा खंड जाटूसाना व नाहड़ की मतगणना जैन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी में की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जिला परिषद और पंचायत समिति की मतों की गिनती को लेकर 24 नवंबर को संबंधित रिटर्निंग अधिकारी अपने स्तर पर रिहर्सल आयोजित कर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण देना सुनिश्चित करें, ताकि मतगणना का कार्य सुचारू से पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि ब्लाक समिति सदस्यों की घोषणा मतगणना केंद्र पर होगी,जबकि जिला परिषद के परिणामों की घोषणा जिला स्तर पर की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने जिला परिषद के सभी प्रत्याशियों को निर्देश दिए कि वह स्वयं या उनके चुनाव अभिकर्ता मतगणना के लिए निर्धारित तिथि व समय अनुसार मतगणना स्थान पर पहुंचना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें