फोटो : 27शहरी जिलाध्यक्ष बनने पर प्रवीण चौधरी को सम्मानित करते युवा। स्रोत : प्रवक्ता
रेवाड़ी। कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष बनने पर प्रवीण चौधरी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वैभव पिपलानी और रोहित तोड़वाल उपस्थित रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने व संगठन को जमीनी स्तर तक सक्रिय करने का संकल्प लिया। प्रवीण चौधरी ने इस मौके पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया। संवाद