फोटो : 12 कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष बने प्रवीण चौधरी को पगड़ी और प्रशस्ति पत्र भेंट करते
रेवाड़ी। गुरु रविदास मंदिर में सेवा स्तंभ संस्था की ओर से कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष बने प्रवीण चौधरी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें शाल, पगड़ी और प्रशस्तिपत्र भेंट किया गया। कार्यक्रम में संस्था के जिला प्रधान भगत सिंह बौद्ध, महासचिव आचार्य कांशीराम, वाइस प्रधान आर.पी. सिंह दहिया मौजूद रहे।