गांव भाकली में हवन यज्ञ करते ग्रामीण। स्रोत: स्वयं
कोसली। गांव भाकली में आर्य समाज के तत्वावधान में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें सभी आर्य प्रतिनिधि और ग्राम पंचायत के सदस्य सम्मिलित हुए। हवन के पश्चात सभी सदस्यों और ग्रामीणों को मकर संक्रांति का मूंगफली, रेवड़ी का प्रसाद वितरण किया और पंच बीएल शर्मा ने मकर संक्रांति के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात सभी ने मिलकर गौशाला में गायों को गुड़ और चारा खिलाया। इस मौके पर सरपंच श्याम सिंह, आर्य समाज प्रधान मुकेश, पंच बनारसी लाल शर्मा, सतपाल शास्त्री, दादा देशराम, राय सिंह प्रधान, मेहर सिंह साहब, राजेंद्र आर्य, पंच श्रद्धानंद, प्रो. नागेश एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।