फोटो: 16रेवाड़ी। रामगढ़ रोड स्थित राम वाटिका में हवन में आहूति देते हुए श्रद्धालु। संवाद
रेवाड़ी। शहर के मोहल्ला छीपटवाड़ा स्थित श्रीराम सत्संग भवन द्वारा पांच दिवसीय विशाल श्री हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सदगुरु देव शिवचंद इष्टधारी के सानिध्य में वीरवार की देर रात को शहर की पंजाबी धर्मशाला में प्रवचन व कीर्तन का आयोजन किया गया। वहीं, इस कार्यक्रम में ज्योत प्रज्जवलित केके शर्मा राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बाहर से आए कलाकार कमलेश सैनी एंड पार्टी द्वारा प्रवचन कीर्तन किया गया। शुक्रवार को रामगढ़ रोड स्थित राम वाटिका में बड़ा विशाल हवन व रोट का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कमलेश सैनी पूर्व चेयरमैन मार्केट कमेटी अटेली मंडी के द्वारा किया गया। रोट में लड्डू पूरी और आलू की सब्जी का प्रसाद बनाया गया। इसमें हरियाणा, दिल्ली, यूपी, राजस्थान से श्रद्धालुओं ने पहुंच कर बाबा के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया। इस मन्दिर में 1972 से हनुमान जन्मोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाते आ रहे हैं। आज के कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु ने पहुंच कर प्रसाद ग्रहण किया है। भक्तों ने बताया कि सच्ची भक्ति करने पर हर काम सिद्ध होते हैं। साथ ही बाहर से आए लोगों के लिए ठहरने के लिए भी अच्छी व्यवस्था की गई है। इस कार्यक्रम में भाजपा की जिला अध्यक्ष वंदना पोपली, रतन लाल शर्मा प्रधान, रघुनंदन, विनोद सोनी, गजराज, संजय स्वामी, कबूल सिंह, महिपाल सिंह, सतीश, अतुल वर्मा, नितेंद्र यादव व अन्य लोग मौजूद रहे।