गोहाना में आयोजित प्रजापति महाकुंभ में समाज के लोगों को संबोधित करते रेवाड़ी से वीर सिंह प्रजा
रेवाड़ी। गोहाना स्थित देवीलाल स्टेडियम में प्रजापति कुम्हार महाकुंभ का आयोजन किया गया। महाकुंभ की अध्यक्षता रामदीया प्रजापति ने की। आयोजन समिति शिवकुमार रंगीला की ओर से आज तक का सबसे ऐतिहासिक प्रजापति महाकुंभ घोषित हुआ। इस महाकुंभ में रेवाड़ी से प्रजापति समाज के हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। वीर सिंह प्रधान, चौधरी दौलतपुरा, कृष्ण कुमार, मालवाल, रामकिशन, संजय प्रधान ने संयुक्त रूप से बताया कि इस महाकुंभ में प्रजापति समाज ने अपनी राजनीतिक ताकत भी दिखाई और मंच से यह घोषणा भी की गई कि प्रजापति समाज को सदा ही राजनीतिक तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। आने वाले चुनाव में यदि किसी भी राजनीति पार्टी ने प्रजापति समाज को हरियाणा विधानसभा में पांच सीट और लोकसभा में एक सीट देने की मांग की। इस अवसर पर समाज के बंधुओं ने राजनीतिक पार्टियों में हिस्सेदारी पर जोर दिया। बिना राजनीति के समाज ना शिक्षा के क्षेत्र में और ना ही विकास के क्षेत्र में आगे नहीं बढ़ सकता। यदि हमारी भागीदारी राजनीति में होगी तो हमारे समाज के लिए संविधान में जगह भी बनेगी।