फोटो : 01रेवाड़ी। हेल्थ एवं मेडिटेशन कार्यक्रम में पहुंचे आमजन। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से मॉडल टाउन स्थित बाल भवन में हेल्थ एंड मेडिटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वरिष्ठ शिक्षक डॉ. सुमन सैनी, झज्जर के राजबीर यादव व सुषमा यादव ने योग, ज्ञान व ध्यान का अभ्यास कराया। ध्यान व प्राणायाम की उपयोगिता बताई। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव ने भी भाग लिया। संवाद