रेवाड़ी। आयुष विभाग और पतंजलि योग समिति के संयुक्त प्रयास से आयुष ग्राम बनीपुर में निशुल्क सात दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ किया गया। योग सहायक विनोद कुमार ने साधकों को दिनचर्या के बारे में बताते हुए प्राणायाम, सूक्ष्म व्यायाम और सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया। कार्यक्रम में सरपंच पवन कुमार व समस्त ग्रामीण का सहयोग रहा।