फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: प्राणायाम, आसन और ध्यान की विधियों का कराया अभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। सनसिटी क्षेत्र में पतंजलि योग समिति की ओर से योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रशिक्षकों ने लोगों को प्राणायाम, आसन और ध्यान की विभिन्न विधियों का अभ्यास कराया। बताया कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है, मानसिक तनाव कम होता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सुबह जल्दी उठकर योग करने, संतुलित आहार लेने और दिनचर्या को नियमित रखने की सलाह दी गई। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के शिविर समय-समय पर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग योग से जुड़ सकें। शिविर में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने भाग लिया और योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें