फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: धारूहेड़ा में 26 और 27 को आठ घंटे गुल रहेगी बिजली

Mon, 24 Aug 2026 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। नए बिजली फीडर के निर्माण और रखरखाव कार्य के चलते 26 और 27 अगस्त को धारूहेड़ा के छह फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भोर में दो बजे से 10 बजे तक आठ घंटे तक बंद रहेगी। धारूहेड़ा विद्युत निगम के एसडीओ कृष्ण सैनी ने बताया कि दोनों दिन 33 केवी और 11 केवी फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली कटौती की जाएगी। इसके तहत 33 केवी हीरो मोटोकॉर्प, 33 केवी पशुपति, 11 केवी धारूहेड़ा टाउन, 11 केवी कॉम्प्लेक्स, 11 केवी सेक्टर-4 और 11 केवी हाउसिंग बोर्ड फीडर प्रभावित रहेंगे। उन्होंने बताया कि कार्य पूरा होते ही परिस्थितियों के अनुसार बिजली आपूर्ति तुरंत बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें