फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बिजली कटाैती ने रोकी ‘शुभ रजिस्ट्री’

Wed, 17 Apr 2024 03:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। तहसील में रजिस्ट्री कराने के लिए आए लोग लाइट न होने की वजह से बाहर बैठे इंतजार करते हु
विज्ञापन
रेवाड़ी। नवरात्र में दुर्गा अष्टमी के चलते तहसील परिसर में मंगलवार को रजिस्ट्री कराने आए लोगों को मायूसी झेलनी पड़ी। दरअसल शुभ मुहूर्त माने जाने वाले दिन पर रजिस्ट्री कराने वालों का सुबह से ही जमावड़ा तहसील रेवाड़ी में लगा हुआ था, लेकिन बिजली की आपूर्ति सुबह से ही बाधित रही। गौर करने वाली बात यह है कि बिजली आपूर्ति बाधित रहने की सूचना विभाग द्वारा पहले ही दे दी गई थी। फिर भी कोई वैकल्पिक इंतजाम ना होने के कारण अति जरूरी काम भी तहसील में नहीं हो पाए।
विज्ञापन

दोपहर 2 बजे के बाद कुछ समय के लिए बिजली आई, अचानक फिर से चली गई। देर शाम तक बिजली न आने के कारण रजिस्ट्री करने संबंधित सभी दस्तावेजी कार्रवाई नहीं हो सकी। इसके साथ ही तहसील में जमाबंदी निकलवाने के लिए आए लोगों को भी मायूसी हाथ लगी। इस दौरान लोगों ने भी तहसील प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठाए। साथ ही कहा कि सरकारी कार्यालय में बिजली की व्यवस्था का ना होना, कहीं ना कहीं प्रशासन की नाकामयाबी को दर्शाता है।

उल्लेखनीय कि यहां रिवेन्यू संबंधित सभी दस्तावेजी कार्य करने के लिए अधिकारी एवं कर्मचारी नियुक्त हैं। इसमें तहसीलदार व नायब तहसीलदार सहित सभी राजस्व अधिकारी अपना कामकाज करते हैं। इसके बावजूद बिजली आपूर्ति की कोई वैकल्पिक व्यवस्था न होने के कारण लाखों रुपये का रेवेन्यू अर्जित करने वाली तहसील परिसर में बिजली के कोई इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन

इंसेट

साइट डाउन की वजह से लोग हो रहे थे परेशान

कुछ दिनों पहले लोगों को साइड डाउन की वजह से परेशान होना पड़ रहा था। उस समय भी लोग रजिस्ट्री कराने के लिए भटक रहे थे। राजेश ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार के साथ रजिस्ट्री कराने के लिए आया था। अष्टमी की वजह से शुभ मुहूर्त था, लेकिन लाइट न होने की वजह से घंटों इंतजार करना पड़ा।

इंसेट
जमाबंदी की नकल लेनी थी, होना पड़ा परेशान

अनाज मंडी निवासी बिजेंद्र एडवोकेट ने बताया कि उन्हें जमाबंदी निकलवाने थी। क्योंकि बुधवार को रामनवमी की छुट्टी है। तहसील में सभी रेवेन्यू का काम होने के बावजूद यहां कोई जनरेटर या बिजली के कोई वैकल्पिक इंतजाम नहीं है। इसके चलते उन्हें जमाबंदी की नकल नहीं मिल सकी। इससे जरूरी काम रुक गए। इतना ही नहीं शपथ पत्र बनवाने तथा टेस्ट करने के लिए भी व्यक्तियों को तहसील में ही आना पड़ता है लेकिन बिजली के अभाव में लोगों को जरूरी काम रुक जाते हैं। जिससे लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है या अपने शुभ समय को छोड़कर रजिस्ट्रियां करानी पड़ रही है।

वर्जन

सोमवार को बहुत ज्यादा रजिस्ट्रियों के लिए टोकन नहीं कटे थे। ऐसे में लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई। जो लोग अन्य कार्यों के लिए आए थे, उनके सभी काम हुए हैं। जहां तक सवाल लाइट की व्यवस्था ठीक ना होने का है, इसको जल्द ही व्यवस्था दुरूस्त करवा दिया जाएगा। लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।-श्री भगवान, तहसीलदार, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें