फोटो : 07: सोनीपत में मुरथल गांव में ओशो धाम मार्ग पर स्थित ताऊ देवी लाल महिला कालेज के पास ताल
मुरथल। ओशो धाम मार्ग पर स्थित ताऊ देवी लाल राजकीय महिला काॅलेज के पीछे स्थित तालाब का दूषित पानी सड़क पर भर गया है। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। हाईवे जाने वाले मुख्य मार्ग पर मरम्म्मत कार्य रहा है जिससे ओशा धारा मार्ग पर आवागमन अधिक रहता है। अब इस रास्ते पर पानी भरा होने के कारण राहगीर पानी के बीच से जाने को मजबूर हैं । सड़क के एक किनारे पर तालाब है जिस की गहराई अधिक होने के कारण राहगीरों के लिए जान का खतरा बना रहता है। जब कोई मोटर साइकिल सवार यहां से गुजरता है और सामने से गाड़ी आ जाए पानी गहरा होने के कारण कुछ दिखाई नहीं देता जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है।